प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में ‘रायथू वेदिका योजना’ का शुभारंभ किया गया?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) तेलंगाना
(c) कर्नाटक
(d) राजस्थान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 31 अक्टूबर, 2020 को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने जनगांव जिले के कोडाकांडला में राज्य के पहले रायथू वेदिका का उद्घाटन किया।
- रायथू वेदिका राज्य के किसानों को एक मंच के तहत लाने और उन्हें उच्च रिटर्न प्राप्त करने में मदद करने को एक पहल है।
- रायथू वेदिका योजना किसानों की पारिश्रमिक मूल्य, बेहतर विपणन सुविधा, तथा उच्च उत्पादकता प्रदान करने में मदद करेगी।
- यह राज्य सरदार को किसानों की जमीनी स्तर की समस्याओं और कठिनाइयों को जानने तथा नई रणनीति तैयार करने और मौजूदा प्रणाली को उन्नत करने में मदद करेगा।
- यह किसानों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक समूह में संगठित करने में भी मदद करेगा।
- राज्य सरकार द्वारा 2601 रायथू वेदिका का निर्माण किया जाना है। जिनमें से लगभग 1500 का निर्माण पूरा हो चुका है।
- प्रत्येक रायथू वेदिका में 2,046 वर्ग फीट के प्लिंथ क्षेत्र के साथ दो कमरे और दो शौचालय होंगे।
लेखक-चंद्रसेन कुमार
संबंधित लिंक भी देखें…