झींगा की दो नई प्रजातियों की खोज

प्रश्न-हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा झींगा की दो नई प्रजातियों की खोज की गई है। इनमें सम्मिलित हैं-
i. पेरीक्लिमेनेला अगत्ती (Periclimenella agatti)
ii. यूरोकरिडेला अरेबियनसिस (Urocaridella Arabianesis)
iii. टाइगर झींगा (Tiger Prawn)
(a) 1 और 2
(b) 1, 2 और 3
(c) केवल 1
(d) केवल 2
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरो से जुड़े वैज्ञानिकों ने झींगा की दो नई प्रजातियों की खोज की है।
  • ये प्रजातियां लक्षद्वीप के प्रवाल भित्तियों में पाई गई हैं तथा इनका प्रकाशन जूटैक्सा (Zootaxa) नामक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में किया गया।
  • इन दोनों प्रजातियों का नाम पेरीक्लिमेनेला अगत्ती और यूरोकरिडेला अरेबियनसिस रखा गया है, जो क्रमशः अगत्ती द्वीप (लक्षद्वीप) और अरब सागर के नाम पर है।
  • ये प्रजातियां लक्षद्वीप समूह के अगत्ती द्वीप के अंतर्ज्वारीय क्षेत्र से 0.5-2 मीटर की गइराई पर पायी गई हैं।

लेखक-विजय सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/chennai/new-shrimp-species-found-in-indian-coral-reef/article32999538.ece