राम वंजी सुतार

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 18 दिसंबर,2025 को भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वंजी सुतार का निधन हो गया
  2. उन्हें वर्ष 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 18 दिसंबर, 2025 को भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वंजी सुतार (Ram Vanji Sutar) का निधन हो गया
  • उन्होंने अपनी अद्वितीय कला, परिश्रम और रचनात्मकता से भारतीय मूर्तिकला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
  • वे आधुनिक भारत के उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने कला के माध्यम से इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रगौरव को जीवंत रूप दिया।
  • उनका जन्म 19 फरवरी, 1925 को महाराष्ट्र के धुले ज़िले के गोंडूर गाँव में हुआ था।
  • उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” है, जो सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा है और विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा (182 मीटर) है।
  • उन्हें वर्ष 2016 में पद्म भूषण तथा वर्ष 1999 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था
  • इसके अलावा ,उन्हें वर्ष 2024 में महाराष्ट्र भूषण तथा वर्ष 2016 में टैगोर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/renowned-sculptor-ram-sutar-passed-away-his-funeral-was-held-with-state-honors-at-the-request-of-chief-minister-fadnavis-and-organized-by-the-uttar-pradesh-government

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%E0%A4%BF%E0%A4%A4-%E0%A4%AE%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE