रानिल विक्रमसिंघे

ranil wikramshighe

प्रश्न-21 अगस्त, 2015 को किसने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की?
(a) रानिल विक्रमसिंघे
(b) महिंदा राजपक्षे
(c) अनुराग भंडार नायके
(d) अर्जुन रणतुंगा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 अगस्त, 2015 को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना द्वारा ‘यूनाइटेड नेशनल पार्टी’ के नेता रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
  • उल्लेखनीय है कि रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के चौथी बार प्रधानमंत्री बने हैं।
  • श्री विक्रमसिंघे पहली बार 7 मई, 1993 से 19 अगस्त, 1994 तक श्रीलंका के प्रधानमंत्री रहे।
  • वह दूसरी बार 9 दिसंबर 2001 से 6 अप्रैल, 2004 तक और तीसरी बार 9 जनवरी, 2015 को श्रीलंका के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति सिरिसेना द्वारा नियुक्त किए गये।
  • ध्यातव्य है कि शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की ‘यूनाइटेड नेशनल पार्टी’ (UNP) और ‘श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (SLFP) के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
  • गौरतलब है कि श्रीलंका के इतिहास में यह पहला अवसर है जब दो प्रतिद्वंद्वी पार्टियों ने शासन में साझेदारी के लिए समझौता किया है।
  • इस समझौता ज्ञापन के तहत श्रीलंका में एक नए संविधान के निर्माण के लिए एक संविधान सभा गठित किए जाने का प्रस्ताव है जो जातीय सौहार्द और मानवाधिकारों की सुरक्षा के साथ सुलह सुनिश्चित करेगा।
  • ज्ञातव्य है कि 17 अगस्त, 2015 को हुए श्रीलंका के संसदीय चुनावों का परिणाम अगले दिन 18 अगस्त, 2015 को आया।
  • इस संसदीय चुनाव में श्रीलंका की संसद के 225 सदस्यीय सदन में रानिल विक्रमसिंघे की ‘यूनाइटेड नेशनल पार्टी’ को 106 सीटें प्राप्त हुईं जो साधारण बहुमत से सात कम थी।
  • गौरतलब है कि कोलंबो जिला निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित रानिल विक्रमसिंघे 500566 मत पाकर श्रीलंका के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक मत पाने वाले उम्मीदवार हैं।
  • वर्ष 1977 में 28 वर्ष की आयु में श्रीलंका की संसद के लिए निर्वाचित पेशे से वकील और सुधारवादी रानिल विक्रमसिंघे ने 38 साल तक लगातार संसद सदस्य रहने का कीर्तिमान भी बनाया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.pmoffice.gov.lk/biography.php?p_type=PM
https://en.wikipedia.org/wiki/Ranil_Wickremesinghe
http://www.asianmirror.lk/news/item/11024-wickremesinghe-passes-500-000-preferences-from-colombo
https://en.wikipedia.org/wiki/Sri_Lankan_parliamentary_election,_2015