राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2015

National Sports Award -2015

प्रश्न-निम्नलिखित में से किसका वर्ष 2015 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के तहत दिए जाने वाले द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयन नहीं किया गया है?
(a) नवल सिंह
(b) अनूप सिंह
(c) शिव प्रकाश मिश्रा
(d) निहार अमीन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अगस्त, 2015 को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने द्रोणाचार्य, ध्यानचंद और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2015 को प्रदान करने की मंजूरी दी।
  • ध्यातव्य है कि 14 अगस्त, 2015 को राजीव गांधी खेल रत्न एवं अर्जुन पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।
  • वर्ष 2015 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए सानिया मिर्जा (टेनिस) का चयन किया गया है।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार सानिया मिर्जा द्वारा उनके चार साल की अवधि (2011-14) में खेल के क्षेत्र में  शानदान और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • इसके तहत उन्हें एक स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 7.5 लाख रुपये नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • जस्टिस वी के बाली की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 17 खिलाड़ियों को नामित किया है।
  • सूबेदार संदीप कुमार (तीरंदाजी), एमआर पुवम्मा (एथलेटिक्स), के श्रीकांत (बैडमिंटन), मंदीप सिंह (बॉक्सिंग), रोहित शर्मा (क्रिकेट), दीपा कर्माकर (जिम्नास्टिक), पीआर श्रीजेश (हॉकी), मंजीत चिल्लर (कबड्डी), अभिलाषा शशिकांत म्हात्रे (कबड्डी), स्वर्ण सिंह (नौकायन), अनूप कुमार यामा (रोलर स्केटिंग), जीतू राय (निशानेबाजी), एस.सतीश कुमार (भारोत्तोलन), बजरंग (कुश्ती), बबिता कुमारी (कुश्ती), वाई सनाथाई देवी (वुशु) एवं शरथ एम. गायकवाड (पैरा स्वीमिंग) का अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
  • इस पुरस्कार के तौर पर विजेता खिलाड़ियों को अर्जुन की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र एवं 5 लाख रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • अर्जुन पुरस्कार इन खिलाड़ियों को उनके द्वारा पुरस्कार प्राप्ति से पूर्व के लगातार-चार वर्षों (2011-2014) के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 2015 के द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नवल सिंह (एथलेटिक्स पैरा-स्पोर्ट्स), अनूप सिंह (कुश्ती), हरबंश सिंह (एथलेटिक्स-लाइफटाइम), स्वतंत्र राज सिंह (मुक्केबाजी-लाइफटाइम) तथा निहार अमीन (तैराकी-लाइफटाइम) का चयन किया है।
  • ध्यातव्य है कि अनूप सिंह तथा नवल सिंह का चयन उनके वर्तमान प्रदर्शन (वर्ष 2011-2014) के आधार पर तथा निहार अमीन, स्वतंत्र राज सिंह तथा हरबंश सिंह का चयन लाइफटाइम श्रेणी (20 वर्षों के दौरान उपलब्धियाँ) के आधार पर किया गया।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 1985 से ऐसे जाने-माने प्रशिक्षकों (कोच) को दिया जाता है, जिन्होंने सफलतापूर्वक खिलाड़ियों या टीमों को प्रशिक्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में उनके द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।
  • इसके तहत 5 लाख रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र एवं द्रोणाचार्य की एक प्रतिमा प्रदान की जाती है।
  • तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन अनूप सिंह ने सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है।
  • वर्ष 2015 के ध्यानचंद पुरस्कार के लिए रोमियो जेम्स (हॉकी), शिव प्रकाश मिश्रा (टेनिस) तथा टी.पी.पी. नायर (वॉलीबॉल) का चयन किया गया है।
  • वर्ष 2002 में प्रारंभ किए गये ध्यानचंद पुरस्कार को खेल-कूद में लाइफटाइम एचीवमेंट के लिए प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेल के क्षेत्र में योगदान दिया और खेल जीवन से संन्यास लेने के बाद भी खेल-कूद को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2015 निम्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगेः-
  • ‘नये/युवा प्रतिभा की पहचान कर उसे विकसित करना’ श्रेणी के लिए ‘सैन्य प्रशिक्षण महानिदेशालय’ का चयन किया गया है।
  • ‘कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के जरिए खेल को बढ़ावा’ श्रेणी के लिए ‘कोल इंडिया लिमिटेड’ का चयन किया गया।
  • ‘खिलाड़ियों को रोजगार और खेल कल्याण उपाय’ श्रेणी के तहत ‘हरियाणा पुलिस’ का चयन किया गया है।
  • ‘विकास के लिए खेल-कूद’ श्रेणी के लिए ‘स्पोर्ट्स कोचिंग फाउंडेशन, हैदराबाद’ का चयन किया गया।
  • 29 अगस्त, 2015 को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा इन्हें पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=126306
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=126073
http://www.thehindu.com/sport/sports-ministry-approves-names-for-dronacharya-awards/article7578156.ece

One thought on “राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2015”

Comments are closed.