बंधन बैंक

bandhan bank

प्रश्न-स्वाधीनता के बाद से आर.बी.आई. की मंजूरी प्राप्त पूर्वी भारत का पहला व्यावसायिक बैंक है?
(a) बंधन बैंक
(b) देना बैंक
(c) बैंक ऑफ इंडिया
(d) कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 अगस्त, 2015 को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कोलकाता के साइंस सिटी आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बंधन बैंक का उद्घाटन किया।
  • बंधन बैंक, स्वाधीनता के बाद से आर.बी.आई. की मंजूरी प्राप्त पूर्वी भारत का पहला व्यावसायिक बैंक हैं।
  • उल्लेखनीय है कि, बंधन बैंक की स्थापना देश की सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस कंपनी बंधन ने किया। बंधन कंपनी की स्थापना चंद्रशेखर घोष ने 2001 में किया था।
  • बंधन बैंक, लघु और मध्यम उद्यम (एमएमई) के लिए वित्तीय सहायता देने पर ध्यान देगा।
  • ज्ञातव्य है कि, इसी वर्ष के जून माह में भारतीय रिजर्व बैंक ने माइक्रो संस्थान को पूर्ण वाणिज्यिक बैंक आरंभ करने की स्वीकृत दी थी।
  • इसके साथ ही बंधन ने देशभर में अपनी 501 शाखाओं के साथ कार्य प्रारंभ कर दिया।
  • बैंक द्वारा 1.43 करोड़ खातों, 10,488 करोड़ ऋण और 19500 कर्मचारियों के साथ देश के 24 राज्यों में अपना कार्य प्रारंभ किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=39572
http://www.bandhanmf.com/bn_default.aspx
http://www.thehindu.com/business/Industry/bandhan-bank-joins-indian-banking-league-with-501-branches/article7571972.ece