राज्यस्तरीय भूकंप मॉक अभ्यास

NDMA to conduct mock exercise on earthquake in Haryana

प्रश्न-21 दिसंबर, 2017 को किस राज्य में राज्यस्तरीय भूकंप मॉक अभ्यास किया जाएगा?
(a) पंजाब
(b) हरियाणा
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) गुजरात
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 दिसंबर, 2017 को हरियाणा में राज्यस्तरीय भूकंप मॉक अभ्यास किया जाएगा।
  • यह अभ्यास हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
  • देश में पहली बार राज्य स्तरीय भूकंप मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा।
  • यह मॉक अभ्यास राज्य के सभी जिलों को कवर करेगी।
  • यह अभ्यास दुर्घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (IRS) के तहत किया जाएगा।
  • इसके अंतर्गत आपदा की स्थिति में त्वरित कार्यवाही का अभ्यास किया जाएगा।
  • यह मॉक अभ्यास 19 दिसंबर, 2017 से तीन दिवसीय समन्वय सम्मेलन के एक भाग के रूप में मनाया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://www.pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1512047