राजा राजेश्वरी

प्रश्न- 27 अप्रैल, 2015 को न्यूयॉर्क की आपराधिक अदालत के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हैं-
(a) राजा राजेश्वरी
(b) डी. पुरंदरेश्वरी
(c) ए.भाग्यलक्ष्मी
(d) पी. रत्नेश्वरी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 27 अप्रैल, 2015 को न्यूयॉर्क शहर (सं. रा. अमेरिका) के मेयर बिल डे ब्लासियों ने भारतीय मूल की अमेरिकी राजा राजेश्वरी को न्यूयॉर्क की आपराधिक अदालत के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण कराया।
  • राजा राजेश्वरी के साथ 27 अन्य व्यक्तियों ने परिवार न्यायालय, अपराध न्यायालय एवं सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • उल्लेखनीय है कि चेन्नई में जन्मी 43 वर्षीय राजेश्वरी भारतीय मूल की पहली महिला हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
  • पूर्व में वह रिचमंड काउंटी जिला अटॉर्नी के कार्यालय में कार्य कर चुकी हैं।
  • यह न्यूयॉर्क शहर में नियुक्त होने वाली पहली महिला दक्षिण-एशियाई अमेरिकी न्यायाधीश भी हैं।
  • ध्यातव्य है कि न्यूयॉर्क शहर का मेयर 10 वर्ष के लिए अपराध न्यायालय एवं परिवार न्यायालय के लिए न्यायाधीशों की नियुक्ति करता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://indiatoday.intoday.in/story/raja-rajeswari-first-indian-american-judge-new-york/1/432542.html
http://www.thehindu.com/news/international/chennaiborn-raja-rajeswari-is-new-yorks-first-indianamerican-woman-judge/article7149985.ece
http://timesofindia.indiatimes.com/nri/us-canada-news/Raja-Rajeswari-is-New-York-Citys-first-India-born-woman-judge/articleshow/47082785.cms
http://www.bhaskar.com/news/INT-AME-raja-rajeswari-is-the-new-york-citys-first-india-born-woman-judge-4977351-PHO.html