राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी,2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी–2025 के संबंध में सही नहीं है?
(a) यह नीति 10.5 लाख से अधिक रिटेल स्टोर्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
(b) यह नीति ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और लॉजिस्टिक नेटवर्क को बढ़ावा देती है।
(c) यह नीति छोटे व्यापारियों के लिए सस्ता और सरल ऋण उपलब्ध कराने के प्रावधान को शामिल नहीं करती है।
(d) यह नीति खुदरा एवं थोक व्यापार में एमएसएमई उद्यमों को विकसित करने पर बल देती है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 दिसम्बर, 2025 को राजस्थान मंत्रिमंडल द्वारा बड़े ट्रेड, नेटवर्क ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म व लॉजिस्टिक नेटवर्क जैसे समान अवसर छोटे व्यापारियों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस नीति राज्‍य के से राज्य का खुदरा एवं थोक व्यापार अधिक सशक्त की अपेक्षा है।
  • यह नीति राज्‍य के 10.5 लाख से अधिक रिटेल स्टोर्स दुकानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
  • इस नीति में राजस्थान के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाज़ार को औपचारिक और संगठित ट्रेड इकोसिस्टम से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • व्यापार क्षेत्र में नए निवेश को बढ़ावा देने की परिकल्पना की गई है।
  • रोजगार सृजन को गति देने हेतु प्रावधान शामिल किए गए हैं।
  • इस नीति में छोटे व्यापारियों की बाज़ार तक आसान और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया किए गए।
  • छोटे व्यापारियों के लिए सस्ता और सरल ऋण (credit access) उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
  • खुदरा एवं थोक व्यापार में एमएसएमई उद्यमों को विकसित करने पर जोर दिया गया है।
  • इस नीति में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार-सुगमता) सुधारों को महत्व दिया गया है।
  • व्यापार संचालन को सरल बनाने के लिए प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण प्रोत्साहित किया जायेगा।
  • राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 में आवश्यक शिथिलता पर विचार किया जायेगा।।
  • इन सुधारों का उद्देश्य व्यापारिक इकाइयों के संचालन को व्यवसाय-अनुकूल बनाना है।
  • इस नीति से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ट्रेड नेटवर्क और लॉजिस्टिक इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://money.rediff.com/news/market/rajasthan-approves-diaspora-trade-tourism-policies/38021720251203

https://government.economictimes.indiatimes.com/news/economy/rajasthan-moves-to-boost-investment-ease-of-doing-business-with-four-new-policies/125766801