प्रश्न – 5 अक्टूबर, 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नालंदा जिले के राजगीर में उद्घाटित क्रिकेट स्टेडियम से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह स्टेडियम लगभग 18 एकड़ भूमि में निर्मित है।
(b) इसमें 50 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
(c) मुख्य पवेलियन पांच तल का है, जिसका क्षेत्रफल 14,295 वर्गमीटर है।
(d) इसमें महाराष्ट्र की लाल मिट्टी से 6 पिचें तथा मोकामा की काली मिट्टी से 7 पिचें तैयार की गई हैं।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 अक्टूबर, 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के पवेलियन और क्रिकेट ग्राउंड का लोकार्पण किया।
- अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इस स्टेडियम का निर्माण कराया गया है जहां खिलाड़ियों तथा दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं और मीडिया गैलरी के साथ ही हर प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।
- लगभग 18 एकड़ में निर्मित राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
- मुख्य पवेलियन पांच तल का है, जो 14,295 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया गया है।
- महाराष्ट्र की लाल मिट्टी से 6 पिचें और मोकामा की काली मिट्टी से 7 पिचें तैयार की गई हैं।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 87 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…