प्रश्न – 5 अक्टूबर, 2025 को टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता चाइना ओपन, 2025 (महिला) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. महिला युगल का खिताब मियू काटो (जापान) और फैनी स्टोलर (हंगरी) ने जीता है।
2. महिला एकल का खिताब अमांडा अनिसिमोवा (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 सितंबर, 2025 से 5 अक्टूबर, 2025 के मध्य डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता चाइना ओपन, 2025 बीजिंग, चीन में आयोजित हुई।
- महिला एकल विजेता – अमांडा अनिसिमोवा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- महिला एकल उपविजेता – लिंडा नोसकोवा (चेक गणराज्य)
- महिला युगल विजेता – सारा एर्रानी और जैस्मीन पाओलिनी (दोनों इटली)
- महिला युगल उपविजेता – मियू काटो (जापान) और फैनी स्टोलर (हंगरी)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…