प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 105 रु. बढ़ाकर कितने रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है?
(a) 1840 रु. प्रति क्विंटल
(b) 1800 रु. प्रति क्विंटल
(c) 1750 रु. प्रति क्विंटल
(d) 1700 रु. प्रति क्विंटल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 3 अक्टूबर, 2018 को केंद्र सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोत्तरी की घोषणा की।
- ध्यातव्य है कि समर्थन मूल्य की घोषणा कृषि लागत व मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिश के आधार पर की जाती है।
- न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ जाने से किसानों को 62635 करोड़ रु. की अतिरिक्त आय होगी।
- सभी फसलों (रबी सीजन) के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की घोषणा की गई है।
- गेंहू का समर्थन मूल्य 105 रु. बढ़ाकर 1840 रु. प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
- जौं की खेती की लागत 860 रु. आंकी गई हैं, जिसका समर्थन मूल्य 67% बढ़ाकर 1440 रु. कर दिया गया हैं।
- जो पिछले साल के समर्थन मूल्य के मुकाबले 30 रु. अधिक है।
- चना की लागत 2637 रु. प्रति क्विंटल के सापेक्ष समर्थन मूल्य 4620 रु. प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
- मसूर की MSP बढ़ाकर 4475 रु. प्रति क्विंटल कर दी गई हैं।
- जो पिछले साल की तुलना में 225 रु. अधिक हैं।
- रबी की प्रमुख तिलहन फसल तोरिया व सरसों का MSP 200 रु. प्रति क्विंटल बढ़ाकर 4200 रु. प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
- तिलहन की फसल के अंतर्गत कुसुम के समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई हैं।
- जिससे उसका समर्थन मूल्य 845 रु. प्रति क्विंटल बढ़कर 4945 रु. हो जायेगा।
संबंधित लिंक