मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का चौथा चरण

Raje launches 4th phase of MJSA, will cover 4,000 villages

प्रश्न-राजस्थान में विभिन्न चरणों में संचालित मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान की सफलता के दृष्टिगत किस देश ने इस अभियान को अपने यहां शुरू किया है?
(a) ब्राजील
(b) चीन
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) रूस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 अक्टूबर, 2018 को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण का शुभारंभ किया।
  • इस अभियान के चौथे चरण में लगभग 4 हजार गांवों में जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।



  • यह अभियान जल संकट के समाधान हेतु एक क्रांतिकारी अभियान है जिसकी सहायता ब्रिक्स देशों द्वारा की गई है।
  • दक्षिण अफ्रीका ने इस अभियान को अपने यहां शुरू किया है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीएचईडी की मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



  • इस अभियान के अंतर्गत चयनित गांवों में पारंपरिक जल संरक्षण के तरीकों जैसे तालाब, कुंड, बावड़ियों आदि की मरम्मत कार्य एवं नई तकनीकों से टांके, मेड़बंदी आदि का निर्माण किया जाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/raje-launches-4th-phase-of-mjsa-will-cover-4-000-villages-118100300895_1.html