प्रश्न-7 मार्च, 2021 को संपन्न बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स स्विस ओपन, 2021 के महिला एकल वर्ग का खिताब किसने जीता है?
(a) पी.वी. सिंधु
(b) कैरोलिना मारिन
(c) मिया ब्लीचफेल्ट
(d) पोर्नपावी चोचुवोंग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 2-7 मार्च, 2021 के मध्य बीडब्ल्यूएफ सत्र, 2021 की बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स स्विस ओपन, 2021 बासेल, स्विट्जरलैंड में संपन्न हुई।
- प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे-
- पुरुष एकल
- विजेता-विक्टर एक्सेलसेन (डेनमार्क)
- उपविजेता-कुनलवुट वितिदसरन (थाईलैंड)
- महिला एकल
- विजेता-कैरोलिना मारिन (स्पेन)
- उपविजेता-पी.वी.सिंधु (भारत)
- पुरुष युगल
- विजेता-किम अस्ट्रुप और एंडर्स स्कारूप राममुसेन (दोनों डेनमार्क)
- उपविजेता-मार्क लैम्सफुल और मार्विन सीडेल (दोनों जर्मनी)
- महिला युगल
- विजेता-पीअर्ली टैन और थिनाह मुरलीथरन (दोनों मलेशिया)
- उपविजेता-गैब्रिएल स्टोएवा और स्टेफनी स्टोएवा (दोनों बुल्गारिया)
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://bwfworldtour.bwfbadminton.com/tournament/3964/yonex-swiss-open-2021-new-dates/results/podium