प्रश्न-6 मार्च, 2021 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हषर्वधन ने कहां स्थित आईसीएमआर-एनजेआईएल और ओएमडी, में कोविड-19 की नैदानिक सुविधा से सुसज्जित नए अनुसंधान भवन ‘देसिकन भवन’ का उद्घाटन किया?
(a) नई दिल्ली
(b) आगरा
(c) लखनऊ
(d) नोएडा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 6 मार्च, 2021 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आगरा, उत्तर प्रदेश में आईसीएमआर-एनजेआईएल और ओएमडी में कोविड-19 की नैदानिक सुविधा से सुसज्जित नए अनुसंधान भवन-‘देसिकन भवन’ का उद्घाटन किया।
- इस नए भवन का नाम संस्थान के पहले निदेशक डॉ.के. वी. देसिकन के नाम पर रखा गया है।
- यह भवन पशु प्रयोगों, कोविड-19 नमूनों की जांच, विभिन्न माइकोहेक्टीरियु के पूरे जीनोम अनुक्रमण तपेदिक रोधी दवा के विकास के लिए औषधीय पौधों से प्रजातियों ओर फाइटोकेमिकल निष्कर्षण जैसी अनुसंधान सुविधाओं हेतु समर्पित है।
- यह कोविड परीक्षण प्रयोगशाला बायो सुरक्षा स्तर-II (बीएसए-1) कैबिनेट्स, स्वचालित आरएनए निष्कर्षक और रियल टाइम पीसीआर मशीनों से युक्त है, जिसके साथ परीक्षण के परिणाम एक दिन के भीतर प्राप्त हो जाते हैं।
- उल्लेखनीय है कि आईसीएमआर-नेशनल जालमा इंस्टीट्यूट फॉर लेप्रोसी एंड अदर माइकोबैक्टिरयल डिजीज अर्थात राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ रोग और अन्य माइकोबैक्टिरियल रोग संस्थान, आगरा को वर्ष 1967 में एशिया के लिए जापान कुष्ठ रोग अभियान (जेएएलएएमए) द्वारा स्थापित किया गया था।
- वर्ष 1976 में यह संस्थान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद को सौंप दिया गया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…