प्रश्न – 5 अक्टूबर, 2025 को संपन्न बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स डच ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब अरनॉड मर्कल (फ्रांस) ने जीता है।
2.महिला एकल का खिताब तारा शाह (भारत) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 – 5 अक्टूबर, 2025 के मध्य बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स डच ओपन, 2025 का आयोजन स-हर्टोजेनबोश (s-Hertogenbosch),नीदरलैंड्स में किया गया।
- प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे –
- पुरुष एकल
- विजेता– अरनॉड मर्कल (फ्रांस)
- उपविजेता– गुस्ताव ब्योर्कलर (स्वीडन)
- महिला एकल
- विजेता– हुआंग चिंग-पिंग (ताइवान)
- उपविजेता– तारा शाह (भारत)
- पुरुष युगल
- विजेता- माएल कैटोएन और लुकास रेनॉयर (दोनों फ्रांस)
- उपविजेता– च्यांग चिएन-वेई और वू हसुआन-यी(दोनों ताइवान)
- महिला युगल
- विजेता– एल्सा जैकब और फ्लेवी वैलेट (दोनों फ्रांस)
- उपविजेता– अश्विनी के भट्ट और शिखा गौतम (दोनों भारत)
- मिश्रित युगल
- विजेता- क्रिस्टोफ़र कोल्डिंग और मेटे वर्ज (दोनों डेनमार्क)
- उपविजेता– बिमो प्रसेत्यो और अर्ल्या नबीला थेसा मुंगगरान (दोनों इंडोनेशिया)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://bwfbadminton.com/tournament/5294/yonex-dutch-open-2025