बर्नार्ड जूलियन का निधन

प्रश्न – बर्नार्ड जूलियन (वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑलराउंडर) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) उन्होंने 24 टेस्ट व 12 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज़ का प्रतिनिधित्व किया।
(b) वे वर्ष 1979 विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा थे।
(c) उन्होंने 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 121 रनों की शतकीय पारी खेली।
(d) 1975 विश्वकप में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 अक्टूबर, 2025 को वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन का 75 वर्ष की आयु में उत्तरी त्रिनिदाद के वलसैन (Valsayn) नगर में निधन हो गया।
  • उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय कैरियर में 24 टेस्ट व 12 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज़ का प्रतिनिधित्व किया।
  • जूलियन ने वर्ष 1973 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था।
  • उन्होंने 24 टेस्ट मैचों में 50 विकेट लेने के अलावा, 30.92 की औसत के साथ 866 रन भी बनाए।
  • 12 वनडे मैचों में इस खिलाड़ी ने बल्ले से 86 रन बनाने के साथ 18 विकेट भी हासिल किए।
  • वे वर्ष 1975 की विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा थे।
  • जूलियन ने वर्ष 1975 के विश्वकप में 5 मुकाबलों में 17.70 की औसत के साथ 10 विकेट हासिल किए।
  • उस विश्व कप में श्रीलंका के विरुद्ध 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।
  • बर्नार्ड जूलियन ने वर्ष 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर मैच जिताऊ 121 रनों की पारी खेलकर अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था।
  • 1980 के दशक की शुरुआत में उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अचानक खत्म हो गया जब वे रंगभेद युग के दक्षिण अफ्रीका में विद्रोही टीम में शामिल हो गए।
  • जूलियन ने वर्ष 1970 से 1977 तक इंग्लैंड की केंट काउंटी टीम के लिए भी खेला।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/story/bernard-julien-west-indies-world-cup-winner-dies-aged-75-1505830