यूरो-6 (बीएस-6)

प्रश्न-भारत में यूरो-6 या बीएस-6 ग्रेड के पेट्रोल और डीजल की ब्रिकी कब से शुरू होगी?
(a) 1 मार्च, 2020
(b) 15 मार्च, 2020
(c) 1 अप्रैल, 2020
(d) 30 अप्रैल, 2020
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 अप्रैल, 2020 से भारत में यूरो-6 ग्रेड के पेट्रोल व डीजल की ब्रिकी शुरू होगी।
  • भारतीय सरकारी तेल कंपनियां देशभर में यूरो-6 ग्रेड के पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करेंगी।
  • यूरो-6 ग्रेड विश्व का सबसे स्वच्छ पेट्रोल व डीजल उत्सर्जन मानक है।
  • भारत  ने यह उपलब्धि महज 3 वर्षों की अवधि में हासिल की है।
  • भारत ने 3 वर्ष पूर्व वाहन उत्सर्जन कम करने हेतु बीएस-4 से सीधे बीएस-6 मानक पर अमल करने का निर्णय किया था।
  • उल्लेखनीय है भारत ने वर्ष 2010 में बीएस-3 मानक को लागू किया था।
  • इसके 7 वर्ष बाद देश में बीएस-4 उत्सर्जन मानक अपनाया गया।
  • बीएस-6 के अनुकूल पेट्रोल और डीजल में सल्फर की यात्रा 10 पीपीएम होती है।
  • यूरो-6, बीएस-6 के समतुल्य है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

https://www.bloombergquint.com/business/india-to-switch-to-world-s-cleanest-petrol-diesel-from-apr-1

https://www.livemint.com/auto-news/india-to-switch-to-world-s-cleanest-petrol-diesel-from-april-1-11582101869026.html

https://www.business-standard.com/article/economy-policy/india-to-switch-over-to-world-s-cleanest-petrol-diesel-from-april-1-120021900561_1.html