घोंघे की नई प्रजाति

Tiny SNAIL found in Brunei is named after Greta Thunberg

प्रश्न-किस देश में वैज्ञानिकों ने घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसका नाम पर्यावरण एक्टिविस्ट (कार्यकर्ता) ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर ‘क्रास्पेडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्ग’ रखा गया है?
(a) मिस्र
(b) ब्रुनेई
(c) नाइजीरिया
(d) इराक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • ब्रुनेई में वैज्ञानिकों ने घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है।
  • वैज्ञानिकों द्वारा इस प्रजाति का नाम पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर ‘क्रास्पेडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्ग’ रखा गया है।
  • यह घेंघा 2 मिमी. लंबा और 1 मिमी. चौड़ा है।
  • पौधे की यह प्रजाति ‘काएनोगैस्ट्रोपॉड्स’ समूह से संबंधित है।
  • जमनी पर रहने वाली इस प्रजाति पर सूखा, तापमान में अत्यधिक उतार-चढ़ाव और जंगलों की कटाई का असर पड़ता है।
  • इस नई प्रजाति के घोंघे ब्रुनेई के कुआला बेला लांन्ग फील्ड स्टडीज सेंटर के निकट पाए गए हैं।
  • इसका तापमान के प्रति संवेदनशील होने के कारण नाम ग्रेटाथनबर्ग के नाम पर रखा गया है।
  • ग्रेटाथनबर्ग विश्वभर में जलवायु परिवर्तन के संबंध में लोगों को जागरूक कर रही है।
  • स्वीडिश ग्रेटाथनबर्ग को दिसंबर, 2019 में ‘टाइम पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड प्रदान किया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-sg/news/world/tiny-snail-found-in-brunei-is-named-after-greta-thunberg-to-acknowledge-that-her-generation-will-be-responsible-for-fixing-problems-they-did-not-create/ar-BB10fy2S

http://dailymail.co.uk/sciencetech/article-8025543/Tiny-2mm-long-SNAIL-Brunei-named-Greta-Thunberg.html