प्रश्न-11 जुलाई‚ 2021 को यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप‚ यूएफा (UEFA) यूरो‚ 2021 संपन्न हुई‚ प्रतियोगिता के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 11 जुलाई‚ 2021 को यूएफा यूरो‚ 2020 का फाइनल मुकाबला वेम्बल स्टेडिमयम लंदन‚ इंग्लैंड में खेला गया।
(b) फाइनल मुकाबले में इटली ने इंग्लैंड को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से पराजित कर खिताब जीत लिया।
(c) इस प्रतियोगिता में 5 गोल करने वाले पुर्तगॉल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को गोल्डन बूट (एलिपे टॉफ स्कोरर) अवॉर्ड प्रदान किया गया।
(d) यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट इंग्लैंड के ल्यूक शॉ को चुना गया।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 11 जून‚ से 11 जुलाई‚ 2021 के मध्य यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप यूएफा (UEFA) यूरो‚ 2020 का आयोजन 11 देशों के 11 शहरों में किया गया।
- फाइनल मुकाबला लंदन के वेम्बलो स्टेडियम में खेला गया।
- इटली और इंग्लैंड के मध्य फाइनल मुकाबला 1-1 से बराबर रहा‚ जिसके बाद इटली ने पेनाल्टी शूट आउट में इंग्लैंड को 3-2 से पराजित कर इस प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
- इटली इस प्रतियोगिता में अपराजेय रहा।
- उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम ने 55 वर्ष से कोई खिताब नहीं जीता है। इस प्रतियागिता में कुल 51 मैच खेले गए जिसमें कुल 142 गोल हुए।
- इटली तथा स्पेन की टीम ने इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक 13-13 गोल किए।
- विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 10 मिलियन यूरो और उपविजेता टीम को 7 मिलियन यूरो की राशि प्रदान की गई।
- टूर्नामेट में 4 मैचों में 5 गोल करने वाले पुर्तगाली फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो को गोल्डन बूट (एलिपे टॉप स्कोरर) अवॉर्ड प्रदान किया गया।
- सिल्वर बूट-पैट्रिक स्किक (चेक गणराज्य)-5 मैचों में 5 गोल
- ब्रांज बूट-करीम बेंजेनाम (फ्रांस)-4 मैचों में 4 गोल
- गोल्डेन बॉल (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट)-जियानलुइगी डोनारूम्मा (इटली)।
- यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट -पेड्री (पेड्रो गोंजालेज लोपेज)-
- इंग्लैंड के फुटबॉलर ल्यूक शॉ ने 1 मिनट 56 सेकेंड में यूरो फाइनल में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड बनाया गया।
- इटली के फुटबॉलर लियोनार्डों बोनुची यूरो के इतिहास में फाइनल में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बने।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…