कोपा अमेरिका‚ 2021

प्रश्न-कोपा अमेरिका‚ 2021 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) फुटबॉल प्रतियोगिता कोपा अमेरिका कप‚ 2021 का आयोजन 13 जून‚ 2021 से 10 जुलाई‚ 2021 तक ब्राजील में किया गया।
(b) फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने ब्राजील को पराजित कर खिताब जीत लिया।
(c) अर्जेंटीना ने 9वीं बार इस प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
(d) गोल्डन बूट अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ स्कोरर) अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को प्रदान किया गया है।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 जून‚ 2021 से 10 जुलाई‚ 2021 के मध्य फुटबॉल प्रतियोगिता कोपा अमेरिका‚ 2021 ब्राजील में संपन्न हुई।
  • इसका आयोजन दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल महासंघ (Conmebol) द्वारा किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में 10 देशों की टीमों ने भाग लिया।
  • इन 10 देशों में ब्राजील‚ अर्जेंटीना‚ बोलिविया‚ चिली‚ कोलंबिया‚ इक्वाडोर‚ पराग्वे‚ पेरू‚ उरुग्वे और वेनेजुएला शामिल हैं।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्राजील के 4 शहरों ब्रासिलिया‚ गोइयानिया (Golania), कूइआबा (Cuiaba) और रियो डी जनेरियो में किया गया।
  • 10 जुलाई को फाइनल मुकाबला मराकना स्टेडियम रियो डी जनेरियो में खेला गया।
  • फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से पराजित कर इस प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
  • अर्जेंटीना ने 28 वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी बड़े खिताब को जीता है।
  • अर्जेंटीना में 15वीं बार इस प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
  • इसके साथ ही अर्जेंटीना ने उरुग्वे के सबसे अधिक 15 बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
  • मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने पहली बार कोई बड़ा खिताब जीता है।
  • ब्राजील ने इस प्रतियोगिता का खिताब 9 बार जीता है।
  • इस प्रतियोगिता में प्रदत्त प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • गोल्डन बूट अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ स्कोरर)-लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
  • गोल्डन ग्लव अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर)-इमिलियानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना)
  • गोल्डन बॉल अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)-लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
  • बेस्ट प्लेयर ऑफ द फाइनल-एंजेल डी मारिया (अर्जेंटीना
  • फेयर प्ले अवॉर्ड-थियागो सिल्वा (ब्राजील के कप्तान)
  • इस प्रतियोगिता में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और कोलंबिया के लुईस डिजाज ने सर्वाधिक 4-4 गोल किए।
  • मेसी सबसे अधिक 6 बार कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
  • मेसी ने अब तक 34 मैच खेले हैं और उन्होंने इस प्रतियोगिता में चिली के सर्जियो लिविंगस्टोन के 34 मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
  • मेसी ने सबसे अधिक 14 बार कोपा अमेरिका में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है।
  • कोपा अमेरिका कप को Conmebol अमेरका कप भी कहा जाता है।
  • वर्ष 1975 के बाद से इसे कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता था।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1910 में हुई थी।
  • उल्लेखनीय है कि कोपा अमेरिका की मेजबानी इससे पूर्व अर्जेंटीना और कोलंबिया को सौंपी गई थी।
  • अर्जेंटीना में कोविड-19 बढ़ने के कारण और कोलंबिया में राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के कारण इन देशों को मेजबानी से हटाकर ब्राजील को इसकी मेजबानी सौंपी गई थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://copaamerica.com/en/