यासिर शाह

प्रश्न-हाल ही में ICC ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया है?
(a) सलमान बट
(b) शाहिद अफरीदी
(c) यासिर शाह
(d) यूनुस खान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी, 2016 के प्रारंभ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में पॉजीटिव पाए जाने के बाद तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।
  • यासिर को अबुधाबी में नवंबर, 2015 में इंग्लैंड के विरुद्ध एकदिवसीय शृंखला के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया था।
  • इस प्रतिबंध के चलते यासिर मौजूदा पाकिस्तानी सुपर लीग, एशिया कप तथा ट्वेंटी-20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
  • यासिर पर यह प्रतिबंध 27 दिसंबर, 2015 से 27 मार्च, 2016 तक लागू रहेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.espncricinfo.com/pakistan/content/story/970079.html
http://www.dawn.com/news/1237987