प्रश्न-9 अक्टूबर, 2020 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य जारी किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
(i) आरबीआई ने रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंक कम करके 4 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत किया।
(ii) इसके अनुसार, वर्ष 2020-21 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि नकारात्मक 9.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) केवल (i) एवं (ii) दोनों
(d) न तो (i) ना ही (ii)
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 9 अक्टूबर, 2020 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य (Monetary Policy Statement), 2020-21 जारी किया।
- आरबीआई ने इसमें नीति दरों, आरक्षित नगदी अनुपात, निवल मांग एवं मियादी देयताओं को अपरिवर्तित रखा।
- इस मौद्रिक नीति में चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF) के अंतर्गत रेपो दर में कोई परिवर्तन नहीं किया गया तथा इसे 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।
- गौरतलब है कि 22 मई, 2020 को आरबीआई ने अपने मौद्रिक नीति वक्तव्य में चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रेपो दर को 40 आधार अंक कम करके 4.40 प्रतिशत से 4 प्रतिशत किया था।
- चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत तथा सीमांत स्थायी सुविधा दर (MSF) तथा बैंक दर 4.25 प्रतिशत है।
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को अपरिवर्तित रखते हुए इसे निवल मांग और मियादी देयताओं के 3 प्रतिशत पर यथावत रखा गया है।
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के सांविधिक चलनिधि अनुपात (SLR) 18 प्रतिशत है।
- इसके अनुसार, 2 अक्टूबर, 2020 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 545.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
- वित्त वर्ष 2020-21 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि नकरात्मक-9.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=50479