दिल्ली सरकार द्वारा वृक्ष प्रत्यारोपण नीति को मंजूरी

delhi government appoves tree transplantation policy

प्रश्न-अक्टूबर, 2020 में दिल्ली सरकार ने विकास कार्यों के कारण पेड़ों की कटाई को रोकने हेतु एक वृक्ष प्रत्यारोपण (Tree Transplantation) नीति को मंजूरी प्रदान की। इस नीति के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस नीति को दिल्ली सरकार ने 7 अक्टूबर, 2020 को मंजूरी प्रदान की।
(b) नई नीति के अनुसार एक पेड़ काटने पर उसके बदले में 10 पेड़ लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
(c) इस नीति के तहत अब किसी भी प्रोजेक्ट के अंतर्गत पेड़ों की कटाई पर 80 प्रतिशत को ट्रांसप्लांट करना अनिवार्य होगा।
(d) प्रत्यारोपित (ट्रांसप्लांट) किए गए पेड़ों में से 80 प्रतिशत से कम जीवित होने पर संबंधित एजेंसी के भुगतान में कटौती की जाएगी और 80 प्रतिशत से अधिक जीवित होने पर पूरा भुगतान किया जाएगा।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2020 को दिल्ली सरकार ने विकास कार्यों के कारण पेड़ों की कटाई को रोकने हेतु एक वृक्ष प्रत्यारोपण (Tree Transplantation) नीति को मंजूरी प्रदान की।
  • यह देश में अपनी तरह की पहली नीति है।
  • नई नीति के अनुसार अब एक पेड़ काटने पर उसके बदले में 10 पेड़ लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • इस नीति के तहत अब किसी भी प्रोजेक्ट अंतर्गत पेड़ों की कटाई पर 80 प्रतिशत को ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण) करना अनिवार्य होगा।
  • सरकार स्थानीय समितियों का भी गठन करेगी, जिसमें नागरिकों को शामिल किया जाएगा, जो ट्रांसप्लांट हुए पेड़ों की जांच निगरानी करने के साथ ही सही ट्रांसप्लांटेशन होने पर प्रमाण-पत्र भी देगी।
  • इसके अलावा दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के मद्देनजर कनॉट प्लेटस में स्मॉग टॉवर लगाने से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की।
  • यह विश्व में अपना तरह का पहला केंद्र भी होगा।
  • इस टॉवर हेतु 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और उम्मीद है यह 10 महीने के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।
  • दिल्ली विश्व का दूसरा शहर है, जहां स्मॉग टॉवर स्थापित किया जाएगा।
  • चीन का शिआन (Xian) विश्व का पहला शहर है, जहां स्मॉग टॉवर स्थापित किया गया है।
  • दिल्ली में स्थापित होने वाले टॉवर की तकनीक चीन से अलग होगी।
  • यह टॉवर ऊपर से प्रदूषित हवा को सोख लेगा और नीचे से स्वच्छ हवा को छोड़ेगा, जबकि चीन में टॉवर ऊपर से स्वच्छ हवा को छोड़ता है।
  • यह स्मॉग टॉवर पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर स्थापित किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.outlookindia.com/website/story/india-news-delhi-cabinet-approves-tree-transplantation-policy-smog-tower-installation-in-connaught-place/361878

https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/delhi-tree-transplantation-for-projects-now-must/articleshow/78584159.cms