मो.इब्राहिम पुरस्कार-2014

प्रश्न- हाल ही में हिफिकेपुनये फोहम्बा (Hifikepunye Pohamba) ने अफ्रीकी नेतृत्व के लिए वर्ष 2014 को मो. इब्राहिम पुरस्कार जीता। वे किस अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति है?
(a) नैरोबी
(b) नामीबिया
(c) लाईबेरिया
(d) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 मार्च, 2015 को मो.इब्राहिम फाउडेशन द्वारा नामीबिया के राष्ट्रपति हिफिकेपुनये लुकास फोहम्बा (Hifikepunye Lucas Pohamba) को वर्ष 2014 का मो. इब्राहिम पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व का सबसे मूल्यवान व्यक्तिगत पुरस्कार कुशल अफ्रीकी नेतृतव के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • मो. इब्राहिम पुरस्कार के अंतर्गत 5 मिलियन डालर की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
  • यह पुरस्कार लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित उस पूर्व राज्य प्रमुख या सरकार को दिया जाता है जो अपने देश के विकास एवं गरीबों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2007 सूडानी ब्रिटिश टेलीकाम अरबपति मो. इब्राहिम द्वारा की गयी थी।
  • श्री फोम्बा दो बार क्रमशः 2004 एवं 2009 में नामीबिया के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुये।
  • 21 मार्च, 2015 को श्री फोम्बा अपने उत्तराधिकारी हेग गीन्गोब को सत्ता सौपेगें।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.moibrahimfoundation.org/news/article/president-hifikepunye-pohamba-wins-the-2014-ibrahim-prize-for-achievement-in-african-leadership
http://www.bbc.com/news/world-africa-31692093
http://www.op.gov.na/
http://www.britannica.com/EBchecked/topic/1007127/Hifikepunye-Pohamba