मोहन बागान रत्न

Syed Nayeemuddin would be awarded by prestigious Mohunbagan Ratna

प्रश्न-अभी हाल में ही किस खिलाड़ी को मोहन बागान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी?
(a) करुण शंकर भट्टाचार्य
(b) वायचुंग भूटिया
(c) सैयद नईमुद्दीन
(d) सुनील क्षेत्री
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 जून 2016 को द्रोणाचार्य पुरस्कार से पुरस्कृत फुटबॉल के कोच सैयद नईमुद्दीन को मोहन बागान द्वारा मोहन बागान रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी।
  • इन्हें यह सम्मान उनके द्वारा एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में मोहन बागान एवं देश के फुटबॉल खेल में उल्लेखनीय योगदान स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
  • ये फुटबाल खेलने वाले एक मात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • वर्ष 1970 में इन्होंने एशियाई खेल में भारतीय टीम का कप्तान के रूप में नेतृत्व किया था जिसमें भारतीय टीम रजत पदक जीतने में सफल रही थी।
  • मोहन बागान एथलेटिक्स क्लब द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला मोहन बागान रत्न पुरस्कार मोहन बागान दिवस 29 जुलाई को प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2015 में करुण शंकर भट्टाचार्य को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://twitter.com/MohunBagan/status/743081224382468096
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-sports/nayeemuddin-to-get-mohun-bagan-ratna/article8734361.ece
http://www.goal.com/en-india/news/1064/i-league/2016/06/16/24671502/former-india-international-syed-nayeemuddin-to-be-conferred-with-
http://xtratime.in/football/syed-nayeemuddin-to-receive-mohun-bagan-ratna-on-mohun-bagan-day/