मोबाइल ऐप ‘माई प्लांट’

Maharashtra government to launch ‘My Plant’ mobile app on tree plantation

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा वृक्षारोपण के विषय में आंकड़ों को दर्ज करने हेतु 1 जुलाई, 2017 को मोबाइल ऐप माई प्लांट लांच करने की घोषणा की गई?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) केरल
(d) गोवा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 जून, 2017 को महाराष्ट्र के वनमंत्री सुधीर मुनंगनटीवार द्वारा ‘माई प्लांट’ नामक मोबाइल ऐप्लिकेशन लांच करने की घोषणा की गयी।
  • इस ऐप को 1 जुलाई, 2017 को लांच किया जाएगा।
  • यह ऐप राज्य में वृक्षारोपण के विषय में आंकड़ों को दर्ज करने में मददगार होगा।
  • इस ऐप का उपयोग कर लोग और संगठन वन विभाग के साथ लगाए गए पौधों के विषय में डेटा साझा कर सकते हैं।
  • वन विभाग द्वारा राज्य में 1 से 7 जुलाई के मध्य सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से चार करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • इस ऐप में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सरकार के विभागों को दिए गए कार्यों की जानकारी, वृक्ष की प्रजाति का नाम और उसकी स्थिति के संदर्भ में जानकारी अपलोड करना संभव होगी ।
  • महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2018 तक 13 करोड़ वृक्ष लगाना है।

संबंधित लिंक
http://www.hindustantimes.com/mumbai-news/maharashtra-government-to-launch-my-plant-mobile-app-on-tree-plantation/story-p31luQSGQedBdY4Pwgz9AI.html
http://punemirror.indiatimes.com/pune/others/state-govt-to-roll-out-mobile-app-on-plantation-of-trees/articleshow/59289712.cms