मोतीलाल वोरा

प्रश्न-21 दिसंबर, 2020 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया। उनसे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वह दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
(ii) वह वर्ष 1993 से 1996 तक बिहार के राज्यपाल रहे।
(iii) वह वर्ष 2000-2018 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के कोषाध्यक्ष रहे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 दिसंबर, 2020 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा का निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
  • वह वर्ष 1985 से 1988 तथा जनवरी, 1989 से दिसंबर, 1989 तक दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • वह वर्ष 1993 से 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे।
  • केंद्र में पी.वी. नरसिंह राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में भी सेवा ही।
  • अप्रैल, 2002 से अप्रैल, 2020 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्य सभा सदस्य रहे।
  • वह वर्ष 2000-2018 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के कोषाध्यक्ष भी रहे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/congress-leader-motilal-vora-passes-away-at-93/article33384614.ece