द लीजन ऑफ मेरिट, 2020

प्रश्न-21 दिसंबर, 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस भारतीय नेता को सर्वोच्च सैन्य पदक ‘द लीजन ऑफ मेरिट’, 2020 से सम्मानित किया?
(a) राम नाथ कोविंद
(b) अरविंद केजरीवाल
(c) नरेंद्र मोदी
(d) योगी आदित्यनाथ
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 दिसंबर, 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सैन्य पदकों में से एक द लीजन ऑफ मेरिट’ (डिग्री चीफ कमांडर) से सम्मानित किया।
  • यह पदक प्रधानमंत्री के दृढ़ नेतृत्व, वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उदय के लिए दृष्टि और उनके द्वारा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की प्रगति और वैश्विक शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए किए गए योगदान को मान्यता देता है।
  • अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से पदक स्वीकार किया।
  • यह पदक, यूएसए के सर्वोच्च सैन्य पदकों में से एक है।
  • यह अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर अन्य देशों के राष्ट्रध्यक्षों या शासनाध्यक्षों को प्रदान किया जाता है।
  • इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी इस पदक से सम्मानित किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/donald-trump-presents-legion-of-merit-to-pm-modi/article33390370.ece