प्रश्न-मैकडॉनल्ड्स इंडिया (नॉर्थ एंड ईस्ट) और डॉटपे साझेदारी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है?
(a) एक प्रौद्योगिकी स्टार्टअप, डॉटपे रेस्तरां और एफएंडबी ब्रांडों को डिजिटल रूपांतर (Digital Transformation) और वाणिज्य समाधान प्रदान करता है।
(b) मैकडॉनल्ड्स इंडिया (नॉर्थ एंड ईस्ट) और डॉटपे साझेदारी के तहत, DotPe ने सभी प्रमुख रेस्तरां में क्यूआर कोड बना रखा है, और स्टोर प्रबंधक इसके उपयोग से ग्राहकों का मार्गदर्शन करेंगे।
(c) (a) और (b) दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- डॉटपे (एक प्रौद्योगिकी स्टार्टअप) रेस्तरां और एफएंडबी ब्रांडों को डिजिटल रूपांतर (Digital Tranfromation) और वाणिज्य समाधान प्रदान करता है।
- मैकडॉनल्ड्स इंडिया (नॉर्थ एंड ईस्ट) और डॉटपे ने रेस्तरां में संपर्क रहित आदेश (Contactless Ordering) के लिए साझेदारी किया है।
- साझेदारी के तहत, (DotPe) ने सभी प्रमुख रेस्तरां में क्यूआर कोड बना रखा है, और रेस्तरां/स्टोर प्रबंधक इसके उपयोग से ग्राहकों का मार्गदर्शन करेंगे।
संबंधित लिंक भी देखें…