प्रश्न-भारतीय रेलवे द्वारा विश्व के सबसे ऊंचे घाट (Pier bridge) पुल का निर्माण किस राज्य में किया जा रहा है?
(a) उत्तराखंड
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) मणिपुर
(d) सिक्किम
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- भारतीय रेलवे द्वारा मणिपुर में विश्व के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण कराया जा रहा है।
- यह पुल नोनी के पास इजाई नदी पर निर्मित किया जा रहा है।
- इस पुल के सबसे बड़े खंभे की ऊंचाई 141 मीटर होगी।
- मौजूदा समय में विश्व का सबसे ऊंचा पुल यूरोप में मोंटिनीग्रो में माला-रिजेका वायाडक्ट को माना जाता है, जिसकी ऊंचाई 139 मीटर है।
- इस पुल की निर्माण लागत राशि लगभग 280 करोड़ रुपये होगी।
- यह पुल मार्च, 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
- इस पुल की कुल लंबाई 703 मीटर होगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…