प्रश्न-15 सितंबर, 2020 को किस राज्य में कोविड-19 से निटपने हेतु ‘मेरा परिवारमेरी जिम्मेदारी’ अभियान शुरू किया गया है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) मध्य प्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) हरियाणा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 15 सितंबर, 2020 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटने हेतु मुंबई में ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ (My Family, My Responsibility) अभियान का शुभारंभ किया।
- संपूर्ण मुंबई में अभियान बृहन्मुम्बई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा संचालित किया जाएगा।
- प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति की जांच करने के बाद उसके उपचार का निर्णय लिया जाएगा।
- इस अभियान के तहत कोविड-19 पर नियंत्रण हेतु लोगों को नवीन जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
- इस अभियान का पहला चरण 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक और दूसरा चरण 12 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://twitter.com/mybmc/status/1304774902335987712/photo/1
https://twitter.com/mybmc/status/1304774902335987712/photo/2