प्रश्न-15 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुल कितनी लागत राशि की बिहार में शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित 7 परियोजनाओं की आधारशिला रखी और शुभारंभ किया?
(a) 450 करोड़ रुपये
(b) 541 करोड़ रुपये
(c) 630 करोड़ रुपये
(d) 715 करोड़ रुपये
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 15 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित 7 परियोजनाओं की आधारशिला रखी और शुभारंभ किया।
- इनमें से 4 परियोजनाएं जलापूर्ति से संबंधित हैं, जबकि दो मलजल उपचार और एक नदी क्षेत्र के विकास से संबंधित है।
- इन परियोजनाओं की कुल लागत राशि 541 करोड़ रुपये है।
- इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया गया है।
- प्रधानमंत्री ने पटना के बेउर और करम-लीचक में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बनाए गए मलजल उपचार संयंत्रों का उद्घाटन किया।
- उन्होंने सीवान नगर पालिका परिषद और छपरा नगर निगम क्षेत्र में अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन-अमृत मिशन के तहत निर्मित जलापूर्ति परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
- अटल मिशन के अंतर्गत मुंगेर जलापूर्ति परियोजना और जमालपुर नगरपालिका परिषद क्षेत्र में जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी है।
- प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे के अंतर्गत निर्मित मुजफ्फरपुर नदी क्षेत्र विकास परियोजना की आधारशिला रखी।
- इसके तहत मुजफ्फरपुर के तीन घाटों-पूर्वी अखाड़ा घाट, सिद्धि घाट और चंद्रवाड़ा घाट का विकास किया जाएगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…