‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना

CM LAUNCHES ‘MERA GHAR MERE NAAM’ SCHEME TO CONFER PROPRIETARY RIGHTS ON THE PEOPLE LIVING WITHIN ‘LAL LAKIR’

प्रश्न-अक्टूबर‚ 2021 में किस राज्य में गांवों और शहरों में ‘लाल लकीर’ के भीतर बने घरों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना शुरू की गई है?
(a) ओडिशा
(b) पंजाब
(c) छत्तीसगढ़
(d) झारखंड
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 अक्टूबर‚ 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गांवों और शहरों में ‘लाल लकीर’ के भीतर बने घरों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की।
  • लाल लकीर’ जमीन के उस हिस्से को कहा जाता है‚ जो कि गांव की बस्ती का ही हिस्सा होता है और इसका उपयोग केवल गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
  • पहले यह योजना केवल गांवों में रहने वाले लोगों के लिए शुरू की गई थी‚ किंतु अब इसे लाल लकीर क्षेत्र में आने वाले शहरों के पात्र निवासियों तक पहुंचाया जा रहा है।
  • राजस्व विभाग को डिजिटल मैपिंग के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ऐसी आवासीय संपत्तियों का ड्रोन सर्वेक्षण करने के निदेश दिए हैं।
  • पहचान एवं सत्यापन संबंधी जांच प्रक्रिया के बाद सभी पात्र निवासियों को संपत्ति कार्ड (सनद) प्रदान किए जाएंगे‚ जिससे उन्हें समयबद्ध तरीके से स्वामित्व का अधिकार प्रदान किया जा सके।
  • पुराने मोहल्लों में बने घरों में लंबी अवधि से रह रहे लोगों को भी इस योजनांतर्गत शामिल करके लाभान्वित किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ‘बसेरा’ नामक एक अन्य योजना के तहत ‘लाल लकीर’ के बाहर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक प्रदान करके लाभान्वित कर रही है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://diprpunjab.gov.in/?q=content/cm-launches-%E2%80%98mera-ghar-mere-naam%E2%80%99-scheme-confer-proprietary-rights-people-living-within-%E2%80%98lal