मुधोल शिकारी कुत्ता

First desi dog breed Mudhol Hound from Karnataka to serve Indian Army

प्रश्न-मुधोल शिकारी कुत्ता किस राज्य में पाया जाता है?
(a) प. बंगाल
(b) असम
(c) कर्नाटक
(d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मुधोल शिकारी कुत्ता पहला भारतीय नस्ल का कुत्ता है जिसे भारतीय सेना में शामिल किया जायेगा।
  • मेरठ में सेना की रीमाउंट एंड वेटरनेरी कोर (RVC) सेंटर में देसी नस्ल के 6 मुधोल शिकारी कुत्तों की ट्रेनिंग पूरी कर ली गयी है और इन्हें वर्ष 2017 के अंत तक सेना में शामिल कर लिया जायेगा।
  • इन शिकारी कुत्तों की पहली तैनाती जम्मू और कश्मीर में की जाएगी।
  • मुधोल शिकारी कुत्ता उत्तरी कर्नाटक में पाया जाता है जो अपनी धैर्य, चपलता (चुस्ती), गति और स्टेमिना के लिए जाना जाता है।
  • मुधोल कुत्ता ईरानी, टर्की और स्थानीय प्रजाति का संकर है।
  • इसके पहले भारतीय सेना जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर्स और ग्रेट स्विस माउंटेन डॉग्स जैसे विदेशी नस्लों के कुत्तों का इस्तेमाल करती रही है।

संबंधित लिंक
http://indiatoday.intoday.in/story/canine-breed-mudhol-hound-karnataka-dog-indian-army/1/1080999.html
http://www.thehindu.com/news/national/a-made-in-india-hound-for-the-army/article19940354.ece
http://www.defencenews.in/article/A-Made-in-India-hound-for-the-Army-444177