इमर्जिंग नेशंस कप

Emerging nations cup 2018

प्रश्न-एशियन क्रिकेट काउंसिल इमर्जिंग नेशंस कप (क्रिकेट) अप्रैल, 2018 में किस देश में आयोजित किया जाएगा?
(a) श्रीलंका
(b) पाकिस्तान
(c) बांग्लादेश
(d) भारत
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 अक्टूबर, 2017 को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की बैठक लाहौर, पाकिस्तान में हुई।
  • इस बैठक में अगले वर्ष होने वाले एशियन क्रिकेट काउंसिल के इमर्जिंग नेशंस कप की मेजबानी पाकिस्तान को देने का निर्णय किया गया।
  • इसका आयोजन अप्रैल, 2018 में पाकिस्तान में किया जाएगा।
  • इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग लेंगी।
  • छह टीमों में से पांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के पूर्ण सदस्य हैं (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान)।
  • छठीं टीम क्वालीफायर मैच में क्वालीफाईंग टीम होगी।
  • वर्तमान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख नजम सेठी हैं।
  • एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का मुख्यालय कोलंबो, श्रीलंका में स्थित है।
  • वर्तमान में इस संस्था के प्रमुख शाहरयार खान हैं।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/sports/cricket/pakistan-to-host-acc-emerging-nations-cup-in-april-2018-4912665/
http://indiatoday.intoday.in/story/pakistan-to-hosts-acc-emerging-nations-cup-in-april-2018/1/1078012.html
http://www.asiancricket.org/index.php/the-acc