प्रश्न – 4 मई, 2025 को संपन्न मुतुआ मैड्रिड ओपन‚ 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) पुरुष एकल का खिताब नॉर्वे के कैस्पर रूड ने जीता है।
(2) महिला एकल का खिताब बेलारूस की एरिना सबालेंका ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 अप्रैल से 4 मई, 2025 के मध्य टेनिस प्रतियोगिता मुतुआ मैड्रिड ओपन‚ 2025 का आयोजन मैड्रिड, स्पेन में किया गया
- इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
- पुरुष एकल
- विजेता– कैस्पर रूड (नॉर्वे)
- उपविजेता– जैक ड्रेपर (यूनाइटेड किंगडम)
- महिला एकल
- विजेता– एरिना सबालेंका (बेलारूस)
- उपविजेता– कोको गॉफ (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- पुरुष युगल
- विजेता– मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) और होरासियो ज़ेबालोस (अर्जेंटीना)
- उपविजेता– मार्सेलो एरेवलो (अल साल्वाडोर) और मेट पाविक (क्रोएशिया)
- महिला युगल
- विजेता– सोराना क्रिस्टी (रोमानिया) और अन्ना कलिंस्काया (रुस)
- उपविजेता– वेरोनिका कुदेरमेटोवा (रुस) और एलिस मर्टेंस (बेल्जियम)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…