प्रश्न – 3 मई, 2025 को संपन्न फुटबॉल प्रतियोगिता कलिंग सुपर कप‚ 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) जमशेदपुर एफसी (b) एफसी गोवा
(c) मोहन बागान एसजी (d) मुंबई सिटी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 अप्रैल, 2025 – 3 मई, 2025 के मध्य फुटबॉल प्रतियोगिता कलिंग सुपर कप‚ 2025 का आयोजन कलिंग स्टेडियम , भुवनेश्वर, ओडिशा में किया गया।
- इसे सुपर कप के नाम से भी जाना जाता है।
- यह अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का पाँचवाँ संस्करण था।
- इसमें कुल 15 टीमों ने भाग लिया।
- कुल 14 मैच खेले गए।
- एफसी गोवा ने फाइनल में जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराकर कलिंग सुपर कप‚ 2025 का खिताब जीत लिया।
- एफसी गोवा ने दूसरी बार खिताब जीता है।
- एफसी गोवा यह खिताब दो बार जीतने वाले पहला क्लब बन गया है।
- इस जीत के साथ उन्होंने AFC चैंपियंस लीग टूर्नामेंट 2025-26 में भी अपनी जगह पक्की कर ली।
- एफसी गोवा के बोर्जा हेरेरा (Borja Herrera) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “कलिंग प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया।
- इस टूर्नामेंट में शीर्ष गोल स्कोरर एफसी गोवा के इकर गुआरोटक्सेना वैलेजो और बोर्जा हेरेरा रहे, दोनों ने 4 – 4 गोल किए।
- एफसी गोवा के बोर्जा हेरेरा (Borja Herrera) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर जमशेदपुर एफसी के एल्बिनो गोम्स को चुना गया।
- एफसी गोवा के कप्तान ओडेई ओनैंदिया (Odei Onaindia) और मुख्य कोच मनोलो मार्केज़ थे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.the-aiff.com/calendar?event=10&month=0&year=2025
https://www.indiansuperleague.com/features/kalinga-super-cup-2025-how-fc-goa-made-it-to-the-final \