प्रश्न – -‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) मिशन के लिए आगामी पाँच वर्षों में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
(b) इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
(c) मिशन के तहत 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और पाँच इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
(d) NIPUN JOB Engine का उद्देश्य युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों के लिए प्रशिक्षण देना है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 सितंबर, 2026 को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर सृजित करने हेतु ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ को मंजूरी प्रदान की।
- मिशन के लिए आगामी 5 वर्षों में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- NIPUN का विस्तृत रूप—New Age Industrial Preparedness for Upskilling New Generation Youth है।
- इस मिशन के अंतर्गत राज्य के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
- नई तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब बनाई जाएंगी।
- उद्योगों से जुड़ी विशेषज्ञता विकसित करने के लिए 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित होंगे।
- NIPUN JOB Engine के माध्यम से उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।
- इस मिशन का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को ‘जॉब-सीकर’ से ‘जॉब-क्रिएटर’ बनाना है।
- इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप, नवाचार और नई प्रौद्योगिकी-आधारित उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.govjobs.net.in/Chhattisgarh-NIPUN-Mission-2026-Rs-500-Crore-Startup-Plan-6122