प्रश्न – छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2026–30 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
- इस नीति को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने 9 सितंबर, 2026 को मंजूरी प्रदान की।
- इसका उद्देश्य राज्य में मजबूत निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र एवं लॉजिस्टिक्स अवसंरचना विकसित करना है।
- नीति में केवल औद्योगिक उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने का प्रावधान है।
- ई-कॉमर्स, व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से राज्य के निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक सीधी पहुँच बढ़ाई जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 1, 2 और 4
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 सितंबर, 2026 को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2026–30 को मंजूरी प्रदान की।
- इस नीति की अवधि वर्ष 2026 से 2030 तक है।
- इस नीति का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निर्यात केंद्रों में विकसित करना तथा राज्य से होने वाले निर्यात में गुणात्मक और मात्रात्मक वृद्धि करना है।
- नीति के अंतर्गत राज्य में मजबूत निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना विकसित की जाएगी।
- निर्यातकों को बेहतर बाजार पहुँच, व्यापार-सुविधाएँ और आवश्यक संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
- कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में मूल्यवर्धित उत्पादों के उत्पादन एवं निर्यात को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।
- ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से राज्य के उद्यमियों एवं निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक सीधी पहुँच बढ़ाई जाएगी।
- इस नीति से छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों से जोड़ने तथा राज्य की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.indiatimes.com/news/chhattisgarh-approves-export-promotion-policy-202630-to-boost-trade-and-employment/articleshow/133991131.html https://twitter.com/InvestCG_India/status/2097660295196086496