प्रश्न-उत्तर प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत एक जोड़े पर कुल कितनी धनराशि व्यय करेगी?
(a) 25,000 रुपये
(b) 35,000 रुपये
(c) 40,000 रुपये
(d) 45,000 रुपये
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 3 अक्टूबर, 2017 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू करने का निर्णय किया गया।
- इस योजना को प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले सभी वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित किया जाना प्रस्तावित है।
- पात्र कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों और उनकी पारिवारिक आय गरीबी रेखा के नीचे हो।
- इस योजनान्तर्गत कार्यक्रम के आयोजन हेतु निम्नलिखित संस्थाएं नगरीय निकाय (नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम) क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत एवं ऐसी शासकीय/अर्द्धशासकीय एवं स्वैच्छिक संस्थाएं (NGO) अधिकृत होंगी, जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु अधिकृत किया जाएगा।
- इस योजना में सरकार एक जोड़े पर कुल 35,000 रुपये की धनराशि व्यय करेगी।
- सामूहिक विवाह कार्यक्रम में न्यूनतम 10 जोड़ों का होना अनिवार्य है।
- इस योजना के तहत सभी वर्गों के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने हेतु 250 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
- योजना का प्रचार-प्रसार जिलाधिकारी एवं जिन निकायों में विवाह आयोजित किए जाने हैं, के द्वारा किया जाएगा।
संबंधित लिंक
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=673
http://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/lucknow/story-cabinet-decision-a-new-scheme-for-chief-ministers-samuhik-marriage-will-start-1579246.html