मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना

प्रश्न – 17 सितंबर 2025 को हरियाणा में शुरू की गई मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के अंतर्गत हरियाणा के कारीगरों को कितनी राशि का टॉप-अप प्रोत्साहन दिया जाएगा?
(a) 2000 रुपये
(b) 3000 रुपये
(c) 4000 रुपये
(d) 5000 रुपये
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 सितंबर, 2025 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना की शुरुआत की।
  • इस योजना के अंतर्गत हरियाणा के उन कारीगरों को 5 हजार रुपये का टॉप अप प्रोत्साहन दिया जाएगा, जो प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
  • हरियाणा में अब तक पीएम विश्वकर्मा योजना में 41,366 आवेदक पंजीकृत हुए हैं।
  • इनमें से 30,655 कारीगरों का कौशल प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और लगभग 12 हजार कारीगरों को टूल किट भी दी जा चुकी है।
  • इसके अलावा, 6 हजार कारीगरों को 56 करोड़ रुपये के ऋण दिये जा चुके हैं।
  • प्रदेश सरकार द्वारा जिला पलवल के दुधोला में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टेराकोटा श्रेणी में फरीदाबाद निवासी महेंद्र कुमार को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3 लाख रुपये, लकड़ी व बांस शिल्प श्रेणी में कुरुक्षेत्र निवासी दीपक को 3 लाख रुपये, धातु में रेवाड़ी के शिव कुमार को 3 लाख रुपये, हथकरघा में पानीपत के खेमराज को 3 लाख रुपये, वहीं चित्रकला क्षेत्र में रेवाड़ी के सुरेंद्र कुमार को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये व टेराकोटा में फरीदाबाद के केदार को 51 हजार रुपये के सम्मान से सम्मानित किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://haryanacmoffice.gov.in/17-september-2025-2