प्रश्न – 17 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर हरियाणा के रोहतक शहर में किसने “नमो वन” का उद्घाटन किया?
(a) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
(b) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
(c) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा
(d) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 सितंबर,2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हरियाणा के रोहतक शहर के सेक्टर- 2 में मियावाकी पद्धति से तैयार किए जा रहे नमो वन का उद्घाटन पौधरोपण के साथ किया।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रोहतक वासियों संग नमो वन में करीब 10 हजार पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
- नमो वन में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
- हरियाणा सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक विशेष कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
- इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर में साकार रूप देना है।
- इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 75 स्थानों पर नमो वन अथवा पार्क स्थापित किए जाएंगे।
- 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करते हुए ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान अभियान चलाया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…