प्रश्न – 18 सितंबर, 2025 को भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग (DoF) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के बीच ब्लू पोर्ट्स अवसंरचना सुदृढ़ीकरण हेतु तकनीकी सहयोग कार्यक्रम (TCP) पर हस्ताक्षर हुए। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है
(a) इस पहल का उद्देश्य मत्स्य बंदरगाहों की तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करना है।
(b) इस परियोजना के अंतर्गत चार स्मार्ट एवं एकीकृत मत्स्य बंदरगाह विकसित किए जा रहे हैं।
(c) वनकबारा (दीव), कराईकल (पुडुचेरी) और जखाऊ (गुजरात) इस योजना के अंतर्गत चयनित बंदरगाह हैं।
(d) इन परियोजनाओं पर कुल 369.80 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 सितंबर, 2025 को मत्स्य पालन विभाग (डीओएफ), भारत सरकार ने भारत में ब्लू पोर्ट अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के साथ एक तकनीकी सहयोग कार्यक्रम (टीसीपी) समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- ‘ब्लू पोर्ट्स के सुदृढ़ीकरण’ पर एफएओ के तकनीकी सहयोग कार्यक्रम (टीसीपी) का लक्ष्य भारत सरकार को मत्स्य बंदरगाहों की तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करने में सहायता प्रदान करना है।
- इस पहल के तहत गुजरात, दमन एवं दीव तथा पुडुचेरी में तीन स्मार्ट एवं एकीकृत मत्स्य बंदरगाह विकसित किए जा रहे हैं।
- ये तीन स्मार्ट एवं एकीकृत मत्स्य बंदरगाह – वनकबारा (दीव), कराईकल (पुदुचेरी) और जखाऊ (गुजरात) हैं।
- इन परियोजनाओं पर कुल 369.80 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत समर्थित, यह पहल बंदरगाह संचालन को सुव्यवस्थित करने और वास्तविक समय में निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए आईओटी उपकरणों, सेंसर नेटवर्क, उपग्रह संचार और डेटा एनालिटिक्स जैसी स्मार्ट तकनीकों को एकीकृत करती है।
- वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी।
- समुद्री कचरा सफाई और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
- एफएओ की टेक्निकल कोऑपरेशन प्रोग्राम (TCP) से वनकबारा
और जखाऊ बंदरगाहों को रणनीतिक और परिचालन उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। - सरकारी और निजी हितधारकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…