मुख्यमंत्री चा श्रमी कल्याण प्रकल्प योजना

प्रश्न-मार्च‚ 2022 में किस राज्य सरकार ने राज्य में 7000 से अधिक चाय बागान श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री चा श्रमी कल्याण प्रकल्प’ नामक एक विशेष योजना की घोषणा की है?
(a) असम
(b) मिजोरम
(c) त्रिपुरा
(d) पश्चिम बंगाल
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य-

  • मार्च‚ 2022 में त्रिपुरा सरकार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री चा श्रमी कल्याण प्रकल्प’ नामक एक विशेष योजना की घोषणा की।
  • इस योजना का उद्देश्य राज्य के 7000 से अधिक चाय बागान श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
  • इस योजना के तहत चाय बागान श्रमिकों को एक संयोजित प्रारूप में राज्य और केंद्र सरकार की सुविधाओं के साथ आवास‚ राशन और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार ने 85 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।
  • त्रिपुरा के 7,000 चाय बागान श्रमिकों में 75 प्रतिशत महिलाएं हैं।
  • राज्य भर में 54 चाय बागानों और 21 चाय प्रसंस्करण कारखानों के माध्यम से चाय का उत्पादन किया जा रहा है।
  • त्रिपुरा में चाय का उत्पादन मुख्य रूप से उत्तर सिपाहीजला‚ उनाकोटी और पश्चिम त्रिपुरा जिलों में किया जाता है।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://www.business-standard.com/article/current-affairs/tripura-govt-announces-special-scheme-for-tea-workers-aims-social-security-122031000094_1.html