प्रश्न-22 सितंबर, 2020 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार कितनी राशि की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करेगी?
(a) 2000 रुपये
(b) 2500 रुपये
(c) 4000 रुपये
(d) 5000 रुपये
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 26 सितंबर, 2020 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की गई।
- इस योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थियों को 4000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
- इस योजना के तहत लगभग 80 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मौजूदा लाभार्थियों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
- अब मौजूदा लाभार्थियों (किसानों) को कुल 10,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
- राज्य में किसानों के समग्र विकास के लिए, किसान हितैषी योजनाओं को एक पैकेज के रूप में एकीकृत और क्रियान्वित किया जाएगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=400536
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20200922N17&LocID=1