मुख्यमंत्री कालाजार उन्मूलन अभियान

Chief Minister Kalraj eradication campaign will be run in Jharkhand from July 1 to 31

प्रश्न-1-31 जुलाई, 2017 तक किस राज्य की सरकार द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री कालाजार उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा?
(a) ओडिशा
(b) छत्तीसगढ़
(c) झारखंड
(d) बिहार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 जून, 2017 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य को कालाजार से मुक्त करने हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया।
  • इस निर्देश के तहत इस राज्य से 1-31 जुलाई, 2017 तक मुख्यमंत्री कालाजार उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा।
  • अभियान के तहत मरीजों को मुफ्त चिकित्सा और दवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।
  • मरीजों को प्रतिदिन 200 रुपये के हिसाब से एक माह तक सहायता राशि (कुल 6 हजार रुपये) प्रदान की जाएगी।
  • इसके आलवा मरीज को अस्पताल लाने वाले व्यक्ति को भी 200 रुपये सम्मान राशि के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • इस बीमारी से राज्य के चार जिले दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ सर्वाधिक प्रभावित हैं।

संबंधित लिंक
https://www.bhaskar.com/news/c-181-mukhyamantri-kalajar-unmunal-abhiyan-NOR.html
http://www.jagran.com/jharkhand/ranchi-16202144.html