मुंबई

mumbai

प्रश्न-हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश से पाबंदी हटाने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया?
(a) मद्रास उच्च न्यायालय
(b) कलकत्ता उच्च न्यायालय
(c) बांबे उच्च न्यायालय
(d) इलाहाबाद उच्च न्यायालय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 अगस्त, 2016 को बांबे उच्च न्यायालय ने मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह के भीतरी भाग में महिलाओं के प्रवेश से पाबंदी हटाने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
  • न्यायमूर्ति वी.एम. कानाडे और न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे की खंडपीठ ने कहा कि हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 19 और 25 का उल्लंघन है।
  • बांबे उच्च न्यायालय ने यह फैसला भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की नूर जहां द्वारा दाखिल जनहित याचिका (PIL) पर सुनाया।
  • हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने जून, 2012 से दरगाह के भीतर महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/bombay-high-court-allows-entry-of-muslim-women-at-haji-ali-dargah/
http://www.thehindu.com/news/cities/mumbai/bombay-high-court-verdict-on-women-entering-haji-ali-dargah/article9035710.ece
http://www.jansatta.com/rajya/mumbai/haji-ali-dargah-women-activist-welcomes-bombay-high-court-decision/135571/