मिशन हरित आंध्र प्रदेश

Naidu launches Mission Harita Andhra Pradesh

प्रश्न-अभी हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू द्वारा नुजिवीडू मंडल के अंतर्गत किस ग्राम में वृक्षारोपण कर मिशन हरित आंध्र प्रदेश का शुभारंभ किया गया?
(a) चीलमपाडु
(b) कम्बमपाडु
(c) मधवरम
(d) सुनकोल्लु
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 28 जुलाई, 2016 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के नुजिवीडू मंडल के अंतर्गत सुनकोल्लु गांव में वृक्षारोपण कर ‘मिशन हरित आंध्र प्रदेश’ का शुभारंभ किया।
  • ज्ञातव्य है कि हरित आंध्र प्रदेश, दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की एक महत्वाकांक्षी परियोजना थी।
  • मुख्यमंत्री चंन्द्रबाबू नायडू द्वारा एक नये नारे ‘वनम-मनम’ (वन और हम) के साथ अब इसे एक मिशन बना दिया गया है।
  • इस मिशन का उद्देश्य राज्य में वर्ष 2029 तक वन क्षेत्र में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि करना है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आंध्र प्रदेश में 23 प्रतिशत हरित क्षेत्र (वनक्षेत्र) है और 3 प्रतिशत गैर वन-क्षेत्र है।
  • मुख्यमंत्री के अनुसार आगामी 10 वर्षों में प्रतिवर्ष 4 लाख एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण द्वारा वन क्षेत्र को दुगुना किया जायेगा।
  • राज्य के सभी नगर निगमों में शहरी वनों को विकसित किया जाएगा।
  • वृक्षारोपण कार्य में महिला स्वयं सहायता समूहों को शामिल किया जायेगा और इसके लिए उन्हें मनरेगा के तहत प्रतिवर्ष 100 दिनों का काम दिया जायेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://indiatoday.intoday.in/story/naidu-launches-mission-harita-andhra-pradesh/1/726969.html
http://www.thehindubusinessline.com/news/national/cm-launches-ap-green-mission/article8917748.ece
http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/venkaiah-naidu-launches-mission-harita-andhra-pradesh-2942170/