प्रश्न – 4 मई, 2025 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस मियामी ग्रैंड प्रिक्स‚, 2025का खिताब किसने जीता है?
(a) मैक्स वर्सटाप्पेन (b) लैंडो नॉरिस
(c) ऑस्कर जैक पियास्त्री (d) जॉर्ज रसेल
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 मई, 2025 को फ़ॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप, 2025 की छठी कार रेस मियामी ग्रैंड प्रिक्स‚, 2025 फ्लोरिडा के मियामी गार्डन में मियामी इंटरनेशनल ऑटोड्रोम में संपन्न हुई।
- इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक ऑस्कर जैक पियास्त्री (ऑस्ट्रेलिया) ने जीत लिया है।
- मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक लैंडो नॉरिस (यूनाइटेड किंगडम) दूसरे स्थान पर रहे।
- मर्सिडीज के चालक जॉर्ज रसेल (यूनाइटेड किंगडम) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…